ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / बापू सभागार में टेंशन में आ गए तेजस्वी, जब देखी खाली कुर्सियां

बापू सभागार में टेंशन में आ गए तेजस्वी, जब देखी खाली कुर्सियां

10-Dec-2019 02:07 PM

PATNA : पटना में आरजेडी का खुला अधिवेशन फ्लॉप शो साबित हुआ। ये हम नहीं कह रहे वहां की खाली कुर्सियां इसकी गवाही दे रही हैं। दावा था कि देश 28 राज्यों से पार्टी के प्रतिनिधि पटना पहुंचे हैं। लेकिन जब कुर्सियां खाली दिखी तो पार्टी नेता तेजस्वी यादव भी टेंशन में आ गए। 

पटना के बापू सभागार में आयोजित आरजेडी के खुला अधिवेशन में लगभग आधा हॉल खाली पड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बार-बार कार्यकर्ताओं को कुर्सियों पर बैठा कर कमियों की ढ़ापने-तोपने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुर्सियां तो भरने का नाम ही नहीं ले रहीं थी। हालत ये थी कि बापू सभागार का निचला हिस्सा भी पूरी तरह नहीं भर पाया उपर का हिस्सा तो पूरी तरह खाली दिखा।

बता दें कि आरजेडी के खुला अधिवेशन में 28 राज्यों को प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गय़ा था। उम्मीद की जा रही थी हजारों-हजार की संख्या में पार्टी प्रतिनिधि पटना पहुंचेंगे। लेकिन उम्मीदें धरी की धरी रह गयी। खुला अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव को 11वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने का औपचारिक एलान भी किया गया।