ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का आज अंतिम दिन, अब...

बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का आज अंतिम दिन, अब करना होगा ये काम

07-Oct-2023 09:04 AM

By First Bihar

PATNA : दो हजार के नोटों को बैंक खाते में जमा करने या उन्हें दूसरे मूल्य के नोटों में बदलने का आज अंतिम दिन है। इससे पहले  आरबीआइ गवर्नर ने बताया कि अब तक वापस आए कुल नोटों में से 87 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा हुए हैं, जबकि शेष नोट विभिन्न काउंटर्स के जरिये बदले गए हैं। अब तक 3.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट वापस आ गए हैं।


वहीं, आरबीआइ की एमपीसी की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के दो हजार रुपये के नोट अभी भी प्रचलन में हैं। ऐसे में इन नोटों की वापसी को लेकर हमने पिछली बैठक में समय बढ़ाने का निर्णय लिया था। आरबीआइ ने पिछले सप्ताह ही दो हजार रुपये के नोटों को बैंक खातों में जमा करने या बदलने की तारीख को बढ़ाकर सात अक्टूबर किया था। इससे पहले आरबीआइ ने इसी वर्ष 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। 


इसके साथ ही अब जो सबसे अहम बात है वो ये है कि आठ अक्टूबर से 2,000 रुपये के नोटों को आरबीआइ के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बदला जा सकता है।इन कार्यालयों में एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये के नोट (दो हजार के 10 नोट) ही बदले जाएंगे। जिन लोगों के घर इन कार्यालयों से दूर हैं वह डाक से अपने नोटों को आरबीआइ कार्यालय में भेजकर उन्हें सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा भी हासिल कर सकते हैं।


उधर, आरबीआइ गवर्नर ने बताया कि अब तक वापस आए कुल नोटों में से 87 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा हुए हैं, जबकि शेष नोट विभिन्न काउंटर्स के जरिये बदले गए हैं। अब तक 3.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट वापस आ गए हैं।