e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट
07-Sep-2023 09:11 PM
By First Bihar
PATNA: जन्माष्टमी के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना में बांके बिहारी मंदिर की स्थापना की है। जहां पूजा करने के लिए लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम को पहुंचे थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लालू प्रसाद यादव ने बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई और प्रदेशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी।
लालू ने कहा कि भगवान कृष्ण हमारे देवता हैं। हम इस्कॉन मंदिर भी पूजा करने के लिए गये थे। इस्कॉन मंदिर में देखा कि लाखों लोग राधे कृष्ण का दर्शन करने के लिए लाइन में लगे हुए थे। उन्होंने बताया की मेरे बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने बांके बिहारी मंदिर की स्थापना की है। जन्माष्टमी के मौके पर आज यहां मत्था टेकने आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण से विश्व शांति की कामना की है।
लालू ने यह भी बताया कि वे रविवार को पत्नी राबड़ी देवी के साथ देवघर जा रहे हैं। जहां सोमवार को देवघर में पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तेज प्रताप को विजयी बनाये। उन्हें निरोग रखें और शांति प्रदान करें। भारत और इंडिया को लेकर छिड़े विवाद पर लालू ने कहा कि देश की स्थिति का निराकरण भगवान श्रीकृष्ण करेंगे। परमात्मा से बड़ा कोई नहीं होता।
उन्होंने कहा कि इंडिया संगठन को हमलोगों ने बनाया है इंडिया गठबंधन की बिल्कुल जीत होगी। सनातन धर्म के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ढोंगी है पगलाया हुआ है। बात पर बात बनाता है। राम हो या रहीम हो सबका मालिक एक है। मोहन भागवत पर लालू ने कहा कि मोहन भागवत आरक्षण विरोधी है। गुरु गोवलकर ने बंच ऑफ थॉट में जो लिखा है वह मोदी कर रहे हैं और मोहन भागवत कर रहे हैं।
FIRST BIHAR के लिए पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट..