ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अर्घ्य देने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल; जानें क्या है मामला? Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप, मुखिया समेत 2 गिरफ्तार Bihar News: बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम Chhath Puja Tragedy : छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन मासूम डूबे, सुरक्षा इंतजाम की खुली पोल Barh Heart Attack : छठ पूजा के दौरान अर्घ्य अर्पित करते समय श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, गंगा घाट पर मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “हमारा चेहरा तय, एनडीए बताए उनका विजन क्या है” – महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी ! IB Vacancy 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो में टेक्निकल पदों पर निकली 258 वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन IRCTC घोटाला मामला: चुनाव प्रचार के बीच लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने दी कड़ी दलील, कहा- 'चुनाव प्रचार और केस दोनों संभालना मुश्किल' छठ पूजा पर चिराग पासवान ने सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी बिहार की खुशहाली, कहा– छठी मैया ने बिना मांगे ही बहुत कुछ दिया

बांका से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, भाजपा पर जमकर बरसे खड़गे, कहा- BJP सिर्फ झगड़ा कराती है

बांका से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, भाजपा पर जमकर बरसे खड़गे, कहा- BJP सिर्फ झगड़ा कराती है

05-Jan-2023 09:26 PM

By Sonty Sonam

BANKA: बिहार के बांका जिले से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हो गयी। इसे लेकर पिछले दो सप्ताह से कांग्रेस नेताओं ने तैयारी कर रखी थी। इस यात्रा को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखलेश कुमार सिंह एक सप्ताह तक बांका में कैंप करते रहे। गुरूवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बिहार के कई नेता और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इस दौरान वे भाजपा पर जमकर बरसे कहा कि बीजेपी सिर्फ झगड़ा कराती है। 


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बिहार सहित पड़ोसी राज्य झारंखड से भी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को वे सुनने पहुंचे थे। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब दो बजे बांका मंदार स्थित अद्धैत मिशन के मैदान पर हवाई जहाज से पहुंचे। जहां उनका स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेक कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां वे भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मंच से कांग्रेस के 70 साल का हवाला देती है। लेकिन कांग्रेस के 70 साल के विकास पर ही प्रधानमंत्री मोदी 30 गाड़ियों लेकर घुमते है। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का उद्धेश्य सबको साथ लेकर चलना। साथ ही सबको जोड़ने का विचार है। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार और मजबूत हो। यही उनका लक्ष्य है। तीनों स्वभिमान के साथ एक होकर गठबंधन को मजबूत करने का लक्ष्य है। स्वस्थ्य रहने के लिए आंख, हाथ सहित शरीर के हर अंग स्वास्थ्य रहने की जरूरत है। 


उन्होंने कहा कि राजद, जदयू और कांग्रेस के नेता एक होकर मजबूती से एक दूसरे का हाथ थामे। एक होने के बाद बिहार सहित पूरे देश के लोगों को सुख और समृद्धि मिलेगी। मंदार बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है। जहां लाखों लोग पहुंचकर भागवान का दर्शन करते है। महात्मा गांधी ने भी आंदोलन की शुरूआत बिहार से ही की थी। इसके लिए बिहार महत्वपूर्ण है। चंपारण सत्याग्रह कर गांधी ने देश की आजादी ली। वहीं राहुल गांधी ने भी बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर दी है। बिहार ने ही महावीर पैदा हुए। जबकि यही धरती है। जहां गौतम को सिद्धार्थ ने बुद्ध् बनाया। लेकिन बिहार के लोग पेट भरने के लिए मजदूरी करने बाहर जाते है।


उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग और कारखाने का अभाव है। युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज की सरकार से युवकों को यही शिकायत है। युवकों को नौकरी नहीं दी जा रही है। महंगाई ने असामान छू लिया है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो गयी है। हमेशा मोदी जी बालते है। कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। मोदी जी अगर देश में हम कुछ नहीं करते है। तो आप 70 गाड़ियों लेकर नहीं घुमते।


कांग्रेस ने जमियत और संविधान को बचाया। और हम जैसे गरीब का बेटा प्रतिपक्ष का नेता बनकर आपके सामने है। भाजपा और पीएम ने कुछ नहीं किया है। आपके लोग न तो जेल गए। न ही ब्रिटिश के खिलाफ आंदोलन किया। सबकुछ कांग्रेस नेता किया। देश को आजादी से लेकर विकास किया। आईटी, मेडिकल और इंजीनियिंगर कालेज कांग्रेस नेता बनाया है। मोदी जी के आगमन पर कुछ डाक्टर इंजीनियर और पदाधिकारी तालियां बजाते है। उन्हें डिग्री और पढ़ाई की सुविधा कांग्रेस नेता दिया है। वे अपके जमाने में उन्होंने कुछ नहीं किया। लेकिन भाजपा ने धर्म को तोड़ते है। पर कांग्रेस तोडने नहीं जोड़ने की राजनीति करता है। 


उन्होंने कहा कि तीस लाख सरकारी नौकरी खाली है। रेलवे, डिफेंस सहित कई विभागों में पद खाली है। लेकिन परमामेंट नौकरी के बदले सरकार अग्निवीर बना रहे है। अग्निवीर चार साल के बाद युवक क्या पकोडा बेंचेंगे। मोदी ने युवकों से सरकार में आने के बाद हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन किसी को नहीं मिला। फिर मोदी ने कहा कि फिर चुनकर लाओ। विदेश से काला धन लाकर गरीबों को बांटा जाएगा। जिसमें 15 लाख हर घर में मिलेगा। मोदी पूरी तरह से झूठा है। लेकिन फिर भी देश के नौजवान मोदी को वोट डाल रहे है। 


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी करने का हक सरकार को है। लेकिन सरकार ने गलत तरीके से नोट बंदी किया। जिससे देश के हर नागरिकों को नुकसान हुआ है। नतीजा आज भी नोटबंदी के कारण देश आर्थिक व्यवस्था से जूझ रहा है। लेकिन सरकार ने सार्टिफेकट दे रहे है। सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रहे है। लेकिन आम लोगों को इसका पीड़ा हो रहा है। बिहार में किसानों को खाद नहीं मिला रहा है। 


बता दे कि बांका के मंदार से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा बोधगया तक जाएगी। गुरूवार को सात किलोमीटर तक कांग्रेसी यात्रा कर बाराहाट पहुंची। इसके बाद मंदार पर्वत से ढाका मोड़ तक यात्रा किया जाएगा। उसके बाद विश्राम किया जाएगा। शुक्रवार से प्रति दिन 20 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। 10 जनवरी तक खगड़िया बॉर्डर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले आठ जनवरी तक यात्रा भागलपुर पहुंचेगी। यहां से भी करीब तीन हजार लोग शामिल होंगे। पूरे बिहार में यह यात्रा की जाएगी। पूरे बिहार में 1250 KM की होगी।