ब्रेकिंग न्यूज़

NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश

बांका में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, क्लासमेट ने अपने भाई के साथ मिलकर की हैवानियत

बांका में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, क्लासमेट ने अपने भाई के साथ मिलकर की हैवानियत

09-Dec-2019 04:00 PM

BANKA : बिहार में लगातार सामने आ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बांका से जहां एक स्टूडेंट के गैंगरेप का मामला सामने आया है. क्लासमेट ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बाराहाट थाना इलाके के केंदुआटिकर गांव की है. जहां छात्रा के साथ उसके क्लास में पढ़ने वाले एक बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित छात्रा के मुताबिक वह घर से शौच के लिए निकली थी. उसके क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने उसे अपने साथी के साथ उसे खेत में लेकर चला गया. ईंट भट्ठा के पास दोनों ने मुंह में कपड़ा डालकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.


घर लॉकर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि उसके ट्यूशन क्लास में पढ़ने वाले सोहन कुमार ने अपने भाई श्रीकांत कुमार के साथ मिलकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घरवालों को आगे बताया कि उसके साथ दोनों ने मिलकर मारपीट भी की. पीड़िता की मां पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद  बाराहाट थाना की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है कि महिला थाना अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. महिला थाना की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया जा रहा है.