ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बांका में गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

02-Nov-2023 09:32 PM

By First Bihar

BANKA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है इस बार बांका में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेलहर में अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी के मालिक व दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी को गोली मार दी। गोली लगने से मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी वेद प्रकाश रेणुका गंभीर रूप से घायल हो गये। 


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए संग्रामपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेलहर और संग्रामपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जाता है कि गोली लगने से घायल वेद प्रकाश रेणुका की हालत नाजुक बनी हुई है। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें गोली उस वक्त मारी जब वे किसी काम से बांका गये हुए थे और संग्रामपुर लौटते वक्त बेलहर थाना क्षेत्र के गैरुआ पार कर रहे थे। वेद प्रकाश रेणुका दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी है और वे गैस एजेंसी के मालिक भी है। अपराधियों ने उन्हें गोली क्यों मारी इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।