ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / तांत्रिक के मर्डर से इलाके में सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

तांत्रिक के मर्डर से इलाके में सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

25-Dec-2020 07:43 PM

BANKA :  जिले के अमरपुर थाना इलाके में एक तांत्रिक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने गोली मारकर तांत्रिक की हत्या कर दी है. पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना की छानबीन की जा रही है. 


वारदात बांका जिले के अमरपुर थाना इलाके की है, जहां रतनपुर गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान समुखिया मोड़ के रहने वाले बुलाकी मलिक (70) के रूप में की गई है. बांका पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक समुखिया मोड़ के बुलाकी मलिक झाड़ फूंक का काम किया करते थे. 


मृतक तांत्रिक के बेटे बालो मलिक ने बताया कि उनके ममेरे ससुर मुंगेर जिले के माधोडीह निवासी गनौरी मलिक उनके पिता पर तंत्र मंत्र के जरिए परेशान करने का आरोप लगाते थे और उनसे झाड़ फूंक करने का दबाव बनाते थे. उसके पिता ने कई बार कहा कि वह किसी को परेशान नहीं करते हैं. साथ ही उन्होंने गनौरी मलिक का झाड़ फूंक करने से इनकार कर दिया. इससे आक्रोशित होकर उसने गोली मारने की धमकी दी थी. 


बालो मलिक ने आगे बताया कि गुरुवार की देर रात माधोडीह गांव के गनौरी मलिक, गुड्डू मलिक एवं हजारी मलिक ने उन्हें घर से उठा कर रतनपुर गांव के समीप गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. मृतक के बड़े पुत्र संजय मलिक ने बताया कि उनके पिता तांत्रिक का काम करते थे और  समुखिया मोड़ में उन लोगों से अलग एक कमरे में रहते थे. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.  पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. बुजुर्ग की हत्या हुए संभवतः काफी देर हो गई थी, इस वजह से जंगली जानवर उनके शरीर को नोंच चुके थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.