RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
14-Sep-2022 05:14 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक विधवा महिला से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की इस घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि सदर थाना से महज चन्द कदमों की दूरी पर महिला को निशाना बनाया गया। उनसे दो लाख रूपये लूटे गये। पीड़ित महिला बनगांव थाना क्षेत्र के बसोना, वार्ड 11 की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि बेटी की शादी का कर्ज तोड़ने को लेकर वह एसबीआई ब्रांच से पैसे की निकासी कर घर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह बैंक से निकली पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने रूपये से भरे पर्स को लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
इस दौरान महिला ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने सदर थाना के महज कुछ ही दूरी पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने महिला से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पोस्ट ऑफिस और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में पुलिस जुटी है।