बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
16-May-2023 02:46 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम को यह सूचना मिली कि एक बैंक में आग लग गई. पूरे शहर में हड़कंप मच गया. सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मंगलवार को अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद पुरे बैंक में धुआं भर गया. सूचना के बाद सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची.
वही दूसरी ओर इस जानकारी के बाद सिकंदरपुर ओपी के एक पुलिस पदाधिकारी दौड़ते हुए गिरते पड़ते किसी तरह बैंक पहुंचे यह हम नहीं खुद अधिकारी कह रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार चाय बनाने के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच में बने किचन में गैस लीक होने से अचानक आग लग गई. जिससे एक कर्मचारी झुलस गया. हालांकि आनन-फानन में घायल कर्मचारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस पुरे मामले में सिकंदरपुर ओपी के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि वह गस्ती कर रहे थे. उसी दौरान यह सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई है. जिसके बाद तुंरत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी जिसका नाम पंकज कुमार है, वह घायल हो गया है उसे लोगों ने अस्पताल भेजा है. हालांकि अब तक आग लगने का प्राथमिक जानकारी जो मिली है उसके अनुसार गैस रिसाव ही है लेकिन आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. फिलहाल शहर में बड़ा घटना होने से टल गया हैं.