पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
07-Jul-2020 02:13 PM
By Ajay Ray
BUXAR : बिहार में कोरोना महामारी के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी कम नहीं हो रही हैं. हत्या, लूट और डकैती जैसी बड़ी वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े 4 लाख 60 रुपए लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं.
वारदात बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां बैंक ऑफ इंडिया के महदह ब्रांच में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक 7 की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बैंक कर्मचरियों का कहना है कि 4 लाख 60 रुपए की लूट हुई है.
इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लूट की रकम को लेकर आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस बैंक में मौजूद कर्मियों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है.