ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

07-Oct-2023 10:02 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है जहां अपराधियों ने एक बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर काशी चौक के पास स्थित अनबारा पुल के पास अपराधियों ने प्राइवेट बैंक के कर्मी को गोली मारी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनियारी थाने की पुलिस ने घायल बैंक कर्मी को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के राजेंद्र शाह के पुत्र राहुल कुमार सोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने मामले की जांच की और बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र शाह के पुत्र राहुल कुमार सोनी को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।