ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

बनियापुर में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने किया रोड शो : कहा- महाराजगंज का चहुमुखी विकास ही मेरा मुख्य लक्ष्य

09-May-2024 04:43 PM

By First Bihar

SARAN : इंडिया गठबंधन के महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने बनियापुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान व रोड शो किया। पुछरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने कहा कि यदि देश में हमारी गठबंधन की सरकार बनी तो किसान न्याय के तहत किसानों को सही दाम और MSP की कानूनी गारंटी मिलेगी। किसानों के कर्ज को माफ कर दिया जाएगा।


आकाश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कि सरकार ने किसानों  के साथ वादाखिलाफी की है। कांग्रेस  किसानों  की आय को दुगुना करेगी। यह  कांग्रेस कि गारंटी है। जो हर हाल में पूरा होगा। आज गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है। जिसे हमलोग 500 रुपये में सभी के लिए उपलब्ध कराएंगे।


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से किसान, युवा और नौजवान सभी त्रस्त हैं। इसीलिए इस बार महाराजगंज की जनता बदलाव के पक्ष में है और यहां हाथ छाप पर वोट देकर देश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेगी।


महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह ने गुरुवार को बनियापुर विधानसभा के जलालपुर, पुछरी, पैगम्बरपुर, पिठौरी, हरपुर, कराह, पिरौठा,धनगढ़हा,गोवा पिपरपाती, बनियापुर, सरैया के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इसी बीच उन्होंने हरपुर शिवालय मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाराजगंज के लोगों के लिए सुख और शांति की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि महाराजगंज में कोई भी विकास का काम नही हुआ है। कांग्रेस की सरकार आने पर यहां चीनी मिल साहित विभिन्न तरह के उद्योग और कारखाने लगाये जाएंगे। news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image