ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बनिया लोग से मन भर गया है तो अब महतो लोग से मन...

बनिया लोग से मन भर गया है तो अब महतो लोग से मन भरना है: सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बोली राबड़ी देवी

23-Mar-2023 02:09 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. राबड़ी देवी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा-बीजेपी को बनिया लोग से मन भर गया है अब महतो लोग से मन भरना है. बता दें कि सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आते हैं और इस जाति के लोगों में महतो प्रमुख टाइटल है।


बिहार विधान परिषद से बाहर राबडी देवी से जब मीडिया ने सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सवाल पूछा तो उनका जवाब यही थी. बाद में राबड़ी देवी ने कहा कि वे सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बहुत शुभकामना दे रही है. सवाल पूछा गया कि क्या उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से 2024 के चुनाव पर कोई असर पडेगा. राबड़ी देवी ने कहा कि सब जनता के उपर है।


बता दें कि बीजेपी ने 2024 के  लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा दांव खेल दिया है. बीजेपी ने अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.  उन्हें संजय जायसवाल की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी बीजेपी के फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं।