ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बेंगलुरू की बैठक से नाराज होकर पटना लौटे नीतीश!, मीडिया से बनाई दूरी

बेंगलुरू की बैठक से नाराज होकर पटना लौटे नीतीश!, मीडिया से बनाई दूरी

18-Jul-2023 07:42 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA:  बेंगलुरू में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नाम की घोषणा की। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम UPA की जगह INDIA रख दिया। बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज शाम पटना पहुंचे। 


पटना पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाई। बिना कुछ कहे वो सीएम आवास के लिए रवाना हुए। वही लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव भी मीडिया से बिना बातचीत किये राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। बता दें कि विपक्षी दलों की साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस  में नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे।


मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया नाम पर ऐतराज था। उन्होंने कहा था कि इंडिया छोड़कर दूसरा कोई नाम यूपीए गठबंधन के लिए सोचना चाहिए। नीतीश कुमार ने अनमने ढंग से इंडिया नाम पर हामी भर दी। जिसके बाद यूपीए का नाम इंडिया रख दिया गया। इधर बेंगलुरू से पटना लौटने के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया से दूरी बनाई। मीडिया को देखते ही हाथ जोड़कर पटना एयरपोर्ट से हाथ जोड़ते हुए निकल गये। जिस कार में नीतीश कुमार थे उसमें लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव भी बैठे हुए थे। उन्होंने भी मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।