सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
17-Jan-2024 10:54 AM
By First Bihar
DELHI: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने पर सांसदी गवां चुकी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा का अब सरकारी बंगला भी हाथ से जाने वाला है। बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बावजूद महुआ ने बंगला खाली नहीं किया है और वे अब भी उसी सरकारी बंगले में रह रही हैं। अब उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
दरअसल, 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बावजूद महुआ मोइत्रा सरकारी बंगला खाली नहीं कर रही हैं। संसद से निलंबन के बाद महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने की कई नोटिस मिल चुकी है। इसके बावजूद वो सरकारी बंगला खाली नहीं कर रही हैं। बंगला खाली करने के लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया था हालांकि, इस बीच उन्होंने कोर्ट का भी सहारा लिया था लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। ऐसे में बंगला खाली करने के लिए उन्हें फिर से नोटिस भेजा गया है।
नोटिस में महुआ मोइत्रा को सख्त चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि वे तुरंत सरकारी बंगला खाली कर दें। कहा गया है कि अगर अब भी बंगला खाली नहीं किया तो उनको वहां से बेदखल कर दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो इसके लिए ताकत का इस्तेमाल भी किया जाएगा। Directorate of Estates की तरफ से उन्हें यह नोटिस भेजा है। बता दें कि सदस्यता जाने के बाद एक महीने के समय की सीमा खत्म होने के बाद 7 जनवरी को आवंटन रद्द कर दिया गया था।