22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
10-Aug-2024 03:35 PM
By First Bihar
DESK: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने चिंता व्यक्त की। नई अंतरिम सरकार से हिंसा की घटना को रोकने की अपील की। प्रीति जिंता ने अपनेपोस्ट के साथ #SaveBangladesiHindus टैग किया है।
शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की खबरों पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने चिंता जताते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ हिंसा की खबर सुनकर दुखी हूं। वहां लोगों की जान जा रही है और परिवार विस्थापित हो रहे हैं। यहां तक कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मंदिरों में तोड़-फोड़ कर जला दिया गया।
प्रीति जिंटा ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि नई सरकार हिंसा को रोकने का प्रयास करेगी और सरकार अपने लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना उन सभी के लिए हैं जो वहां परेशानियों का सामना कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह बातें लिखी।
वही अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और इसमें जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए अंतरिम सरकार से संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने इस मामले में पत्र लिखते हुए कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बांग्लादेश में सरकार विरोध प्रदर्शनों ने हिंदू विरोधी हिंसा का रूप ले लिया हो। 2021 में हिंदू विरोधी दंगों ने 9 लोगों की जान ली थी। इस दंगे में सैकड़ों घर, कारोबार और मंदिर नष्ट हो गए थे।
2017 में 107 हिंदुओं की मौत हो गई थी और 37 लोग लापता हो गए थे। उन्होंने आगे लिखा कि बांग्लादेश में हिंसा और अस्थिरता अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के हित में नहीं है। अब मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है। ऐसे में शांति का माहौल स्थापित हो और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाए। बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंसा की घटना में बांग्लादेश से बड़ी संख्या में हिन्दू जान बचाकर भागने को मजबूर हैं।
हिंसा की घटना में 60 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बीते दिनों देश के 64 में से 45 जिलों में ज्यादातर हिंदू घरों और मंदिरों को निशाना बनाया गया है। बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दू इतने डरे हुए है कि भारत आने की कोशिश कर रहे हैं। बांग्लादेश-भारत बॉर्डर पर भी लोगों ने आने की कोशिश की लेकिन बीएसएफ ने ऐसा करने से रोका।