ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

बंगलादेश दौरे के लिए टीम इंडिया वनडे टीम का एलान, सेन और शाहबाज को मिली जगह, हार्दिक और जडेजा हुए बाहर

24-Nov-2022 11:36 AM

DESK : बंगलादेश और भारत के बीच 04 दिसंबर से शुरू होने वाले वनडे मैच को लेकर बीसीसीआई के तरफ से टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम में मध्यप्रदेश के पेसर कुलदीप सेन और ऑल राउंडर शाहबाज अहमद को जगह दी गई है। जबकि अभी भी रविंद्र जडेजा के इंजरी होने के कारन वापसी नहीं हो पाई है। जानकारी को कि, भारतीय क्रिकेट टीम को इस दौरे पर में 3 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं। 


इसको लेकर बसीसीआई के तरफ से जो टीम का एलान किया गया है, उसमें वनडे टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन को जगह मिली है। बता दें कि, इस टीम को अपना पहला मैच 4 दिसंबर को ढाका में खेलना है। इसके बाद अगला मैच 7 और 10 दिसंबर को होगा। 


वहीं, इस दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए अभी फिलहाल टीम की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, सीनियर टीम के साथ ही भारत की ‘ए’ टीम का भी ऐलान किया गया है। यह टीम बांग्लादेश में दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। इस टीम में इंडिया Aके  पहले मैच के लिए अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान) , रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और अतीत सेठ को जगह मिली है। यह मैच 29 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक खेला जाएगा। 


जबकि, इंडिया A दूसरे मैच के लिए अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान) , रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ, चेतेश्वर पुजारा और केएस भरत (विकेटकीपर) को शामिल किया गया है। इस मैच को 6 से 9 दिसंबर तक खेला जाना है।