खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Jul-2023 09:40 PM
By First Bihar
DESK: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को हुए पंचायत चुनाव के नतीजे आज सामने आ गये। 11 जुलाई की सुबह 8 बजे से काउंटिंग का काम शुरू किया गया। अभी तक 27,985 सीटों का रिजल्ट भी आ गया है। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव के नतीजे की यदि बात करे तो टीएमसी ने ग्राम पंचायत की 18,606 सीटें जीत ली है। वही 8180 सीटों पर अभी टीएमसी ही आगे चल रही है।
पंचायत चुनाव के नतीजों को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह टीएमसी की बड़ी जीत है। पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव के नतीजों की बात करे तो टीएमसी का बेहतर प्रदर्शन दिख रहा है। जबकि 4482 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है और 2419 सीटों पर भाजपा अभी आगे चल रही है।
वही कांग्रेस ने 1073 सीटें जीत ली है और 693 सीटों पर अभी आगे चल रही है। जबकि सीपीआई एम ने ग्राम पंचायत की 1424 सीटों पर जीत हासिल की है और लेफ्ट फ्रंट ने 1502 सीटें जीत ली है। वही ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी तीन सीटें जीत ली है।
बता दें कि चुनावी हिंसा में 36 लोग मारे जा चुके हैं। बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को 19 जिलों 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवायी थी और आज अगले दिन मंगलवार को नतीजे सामने आ गये। इसे लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।


