बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Jul-2023 05:08 PM
By First Bihar
DESK: मणिपुर से 19 जुलाई को दिल को दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें दो महिलाओं को सड़क पर नंगा कर घुमाती सैंकड़ों की भीड़ देखी गयी थी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मणिपुर का यह मामला अभी शांत भी नहीं हुई था कि पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही एक घटना सामने आ गयी। बंगाल में महिला ही बनी महिला का दुश्मन। कई महिलाओं ने मिलकर चोरी के आरोप में दो महिला को नंगा करके पीटा।
मणिपुर के जैसा पश्चिम बंगाल में भी मामला सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को नंगा करके पीटा गया। पिटाई करने वालों में महिलाएं ही शामिल थी। महिलाओं ने चप्पलों से दोनों आदिवासी महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान शरीर से कपड़े महिलाओं ने ही हटा दिया। घटना मालदा के बामनगोला थाने के पाकुआ हाट की बतायी जा रही है। यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ममता बनर्जी के राज्य में आदिवासी समाज की दो महिला को चोरी के आरोप में नंगा कर पीटा गया। उनके साथ बदतमीजी की गयी। बदतमीजी करने वालों में महिलाएं ही शामिल है। घटना 19 जुलाई की बतायी जा रही है लेकिन वीडियो 22 जुलाई को सामने आया तो हड़कंप मच गया।
वायरल इस वीडियो में यह दिख रहा है कि महिलाओं का ग्रुप दो आदिवासी महिला को घेरे हुए हैं। दोनों के पकड़े फाड़ कर नंगा कर दिया गया सके बाद बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की गयी। यह सब होता देख भीड़ में खड़े बुद्धिजीवी लोग मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे थे। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।