अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2020 01:40 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में एनडीए के साथ होकर सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड ने मिशन बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. जेडीयू बंगाल में कुल 75 या उससे ज्यादा सीटों पर अपना कैंडिडेट दे सकती है. लेकिन बड़ी बात यह है कि बीजेपी का साथ छोड़कर जेडीयू ममता बनर्जी के साथ बंगाल चुनाव में उतर सकती है.
जनता दल यूनाइटेड के नेता और एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि हमने बंगाल चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया है. जेडीयू नेतृत्व ने कम से कम 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मन बनाया है और इसके लिए पार्टी तैयारी कर रही है. अगर किसी राजनीतिक दल को लगता है कि नीतीश कुमार का चेहरा बंगाल में फायदेमंद साबित होगा तो वह जेडीयू के साथ गठबंधन कर सकता है.
बलियावी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्हें ना तो बीजेपी से परहेज है और ना ही ममता बनर्जी से. इसका मतलब यह हुआ है कि अगर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ बातचीत बन जाती है तो नीतीश कुमार की पार्टी वहां तृणमूल के साथ गठबंधन कर सकती है.
एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि देश के एकलौते नेता नीतीश कुमार हैं जिनका संबंध अपने दुश्मनों से भी कभी खराब नहीं रहा. नीतीश कुमार के साथ दुश्मनी करने वाले भी मार्केट रेट देखकर दोस्ती का हाथ बढ़ा ही लेते हैं. बंगाल चुनाव में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर बलियावी ने कहा कि बंगाल में भी शराबबंदी घर-घर का बड़ा मुद्दा बना हुआ है और हम इस मुद्दे पर बंगाल में चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे हैं.