पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
02-Mar-2024 12:46 PM
By First Bihar
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही साथ पीएम मोदी ने टीएमसी का मतलब भी समझाया है। पीएम मोदी ने कहा कि अब टीएमसी का मतलब बदल गया है। अब इसका मतलब- ‘तू. मैं करप्शन ही करप्शन है'।
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल की छवि खराब की है। यह हर योजना को घोटाले में बदल देती है। वे हमारी योजनाओं पर भी खुद का स्टीकर लगा देते हैं और उसे अपना बताते है। वे गरीबों से छीनने से पहले हिचकिचाते नहीं हैं। लेकिन, ये धरती भगवान श्रीकृष्ण भक्ति के परम प्रचारक चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। मैं चैतन्य महाप्रभु की चरणों में नमन करता हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जो द्वारकानगरी बसायी थी, जो समुद्र के अंदर डूब चुकी थी,अभी कुछ दिन पहले मुझे समुद्र की गहराई में जाकर उस पुरातन श्रीकृष्ण की भूमि को नमन करने का सौभाग्य मिला।
इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में जिस तरह टीएमसी की सरकार चल रही है उसने बंगाल को निराश कर दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ टीएमसी को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया है, लेकिन टीएमसी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है। टीएमसी के लिए बंगाल का विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही प्राथमिकता है। मां, माटी और मानुष सभी टीएमसी के कुशासन में रो रहे हैं।
उधर, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को 5 लाख रुपए की चिकित्सा सहायता देती है, लेकिन टीएमसी सरकार इस केंद्रीय पहल का लाभ बंगाल के लोगों को नहीं मिलने देती. हमने पश्चिम बंगाल की चिकित्सा स्थिति में सुधार के लिए प्रयास किए हैं. 2014 से पहले बंगाल में केवल 14 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। पिछले 10 सालों में यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 26 हो गई है। टीएमसी चाहती है कि- बंगाल के लोग गरीब रहें ताकि उनकी गंदी राजनीति चलती रहे. मैंने कहा कि पश्चिम बंगाल को पहला एम्स मिलेगा। ये थी मोदी की गारंटी और कुछ दिन पहले मैंने एम्स का उद्घाटन किया था। अब बंगाल सरकार को हमारे द्वारा उद्घाटन किए गए एम्स से समस्या है।
पीएम मोदी ने संदेशखाली का जिक्र करते हुए कहा कि संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रही, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी. बंगाल में स्थिति ये है कि यहां पुलिस नहीं, बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है, कब गिरफ्तार करना है। राज्य सरकार तो चाहती ही नहीं थी कि संदेशखाली का गुनहगार गिरफ्तार हो, लेकिन जब ये बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गई और बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हो गए। तब मजबूरन इस राज्य सरकार को झुकना पड़ा आने वाले सालों में बीजेपी निवेश और रोजगार के असंख्य अवसर पैदा करेगी। इसके लिए आपको लोकसभा चुनाव में अपना योगदान अवश्य अंकित करना होगा। बंगाल की सभी 42 सीटों पर कमल खिलेगा।