Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
28-Jun-2023 05:28 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया का लोग दुरुपयोग करने लगे हैं। जिसका खामियाजा आखिरकार उन्हें ही भुगतना पड़ता है। बगहा में एक युवक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था। वह अपनी हर गतिविधियों को फेसबुक पर डाला करता था लेकिन एक दिन उसने बड़ी गलती कर दी। हाथ में बंदूक लेकर युवक ने अपने स्मार्ट फोन से फोटो लिया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह फोटो इतना वायरल हो गया कि इस पर पुलिस की नजर चली गयी।
फिर क्या था फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आखिरकार फेसबुक पर फोटो डालने वाले युवक को धर दबोचा। अब युवक अपनी इस करतूत पर आंसू बहा रहा है। उसे जब तक अपनी गलतियों का एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब वह सलाखों के पीछे अपनी इस करतूत पर पछता रहा है।
सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ जिस युवक की फोटो वायरल हो रही है उसकी पहचान धनहा थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी रमेश राम के बेटे व्यास राम के रूप में हुई है। वायरल फोटो के मामले में जब पुलिस ने छापेमारी की तो वह उस वक्त घर पर ही था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। युवक ने जिस बंदूक को अपने हाथ में लिया था उसे देखकर ऐसा लगता है कि दियारा इलाके में डकैतों के आतंक से बचने के लिए पहले लोग हथियार रखा करते थे शायद यह वही बंदूक है जिसके चक्कर में आज युवक को जेल की हवा खानी पड़ गयी।