ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बड़ा हादसा टला: बंद नहीं था रेलवे का फाटक और ट्रैक पर आ...

बड़ा हादसा टला: बंद नहीं था रेलवे का फाटक और ट्रैक पर आ गई ट्रेन, मौके पर मची अफरा-तफरी

21-Aug-2023 04:54 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे फाटक खुला होने के बावजूद एक्सप्रेस ट्रेन अचानक ट्रैक पर पहुंच गई। इस घटना के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ट्रैफिक जाम के कारण रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका था हालांकि गनीमत की बात रही कि एक बड़ा हादसा होते होते टल गया और किसी की जान नहीं गई। घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड की है।


दरअसल, शनिवार को सीटेट परीक्षा को लेकर पूरे शहर में जाम लगा रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद जब परीक्षार्थी शहर में निकले तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान सादपुरा रेलवे गुमटी पर भी जाम लग गया था। इसी बीच अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के आने की जानकारी ट्रैक मैन को मिली। आनन फानन में किसी तरह से ट्रेन को रोकने की कोशिश की गई लेकिन तबतक ट्रेन का इंजन रेलवे फाटक को क्रॉस कर गया।


इस घटना के बाद सभी की सांसे अटक गईं। गुमटी बंद नहीं थी जिसके कारण ट्रेन को देख मौके पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। गनीमत रही की ट्रेन की स्पीड कम थी और उसके आने की जानकारी पहले ही ट्रैक पर मौजूद लोगों को हो गई थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बाद में किसी तरह से ट्रैक मैन ने फाटक को बंद किया और ट्रेन के रवाना होने के बाद सभी के जान में जान आई।