ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बंद कमरे में बहू पर तेल मालिश करने का दबाव बना रहा था ससुर, मना किया तो कर दिया बड़ा कांड

05-Oct-2023 02:24 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बंद कमरे में ससुर अपनी बहू को बदन में तेल मालिश का दबाव बना रहे थे। लेकिन बहू इस बात के लिए तैयार नहीं थी उसका कहना था कि सास के सामने वह तेल लगा सकती है लेकिन अकेले वह ऐसा काम नहीं कर सकती। बहू को ससुर को तेल नहीं लगाने की खौफनाक सजा दी गयी। 


विवाहिता की हत्या कर दी गयी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को श्मशान घाट ले जाया और दाह संस्कार की तैयारी की जाने लगी। लेकिन तभी इस बात की सूचना लड़की के मायके वालों को किसी ने दे दी। आनन-फानन में मृतका के परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था पता चला की सब श्मशान घाट गये है। जिसके बाद मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता के मायके वालों ने ससूर सहित ससुराल के सभी सदस्यों पर बेटी की निर्मम हत्या किये जाने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के अमाना गांव का है। 


मृतका की पहचान द्रौपदी के रूप में हुई है जो दिलीप महतो की पत्नी है। मृतका बलहा गांव निवासी सुदेश महतो की बेटी है। सुदेश महतो ने अपनी बेटी द्रौपदी की शादी दिलीप महतो के साथ की थी। मृतका की मां बाल केशिया देवी ने बेटी के ससुर और उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बाल केशिया देवी ने बताया कि उन्हें उनकी बेटी ने बताया था कि जबरन उसका ससुर बंद अंधेरे कमरे में बदन में तेल लगाने के लिए कहा था जिसका विरोध उनकी बेटी द्रौपदी ने किया था। ससुर से द्रौपदी ने यह कहा था कि सासू मां के सामने वह तेल लगा सकती है लेकिन अकेले वह बंद कमरे में तेल नहीं लगा सकती। यह गलत है और हम ऐसा यह नहीं कर सकते। 


इस मामले के बाद ही उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी। विवाहिता की हत्या के बाद से ससुर, पति और सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो गये हैं। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। लड़की की मां और उसके मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी है।