बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
18-Jul-2020 02:09 PM
DESK : बैन होने के बाद भी कई लोग टीकटॉक का पीछा नहीं छोड़ पा रहे हैं. सरकार ने तो यह एप बैन कर दिया है लेकिन कई लोग अभी भी इसे जुगाड़ू तरीके से फोन में इंस्टॉल कर ले रहे हैं. लेकिन ऐसा करते वक्त वे लोग यह नहीं सोच रहे हैं कि क्या इस तरीके से एप यूज करना सेफ है या फिर अनसेफ ? कुछ लोग इसे एपीके फाइल के जरिए डाउनलोड कर रहे हैं तो कोई भी VPN के जरिए डाउनलोड करने की कोशिश कर रहा है.
इन सबके बीच व्हाट्सएप पर इन दिनों तेजी से एक एपीके फाइल का लिंक वायरल हो रहा है. जिससे फोन में टिक टॉक डाउनलोड हो जा रहा है. यूजर इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनका फोन अननोन ऐप को इंस्टॉल करने की परमिशन मांगता है. जब यूजर सेटिंग में जाकर परमिशन ऑन कर देते हैं तो यह एप उनके फोन में इंस्टॉल हो जाता है और पहले की तरह ही आपके फोन में दिखाई देने लगता है. लेकिन जो लोग भी इस जुगाड़ू तरीके से अपने फोन में एर इंस्टॉल कर रहे हैं उन्हें शायद यह पता नहीं है कि वह कितने बड़े खतरा को न्योता दे रहे हैं.
बता दें कि जब कोई फाइल ऑफीशियली मौजूद नहीं है और आप उसकी एपीके फाइल इस्तेमाल कर रहे हैं आपको यह नहीं पता होगा कि उसमें कितने मॉडिफिकेशन किए गए हैं. इसका साफ मतलब है कि आपके फोन में इसके जरिए मॉलवेयर आ जा सकते हैं औऱ आपका प्राइवेट डाटा चुरा सकते हैं. इसके साथ ही है ध्यान देने वाली बात है कि ये एप डाउनलोड करते वक्त आपसे कई तरीके का परमिशन मांगता है. जिसे आप दे देते हैं तो इस जरिए वह आपके ऑनलाइन लोकेशन तक का पता लगा सकता है.
दरअसल ये जो apk फाइल है, वह अनऑफिशियल वर्जन है. देखने में और इस्तेमाल करने में ये ऐप बिलकुल ओरिजिनल टिकटॉक की तरह लगता है, लेकिन भूलकर भी इसे यूज़ ना करें, क्योंकि इससे आपके डेटा को खतरा रहता है.