दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Apr-2024 08:24 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार के बांका से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां धोरैया के अहीरो गांव में बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर हैं। घटना में मो. इस्माइल के पुत्र मुस्तफा (10) व कुर्बान (8) और मोहम्मद सद्दाम के पुत्र सना उल्ला (5) व मो. असिशहनाई के पुत्र अबू हनीफा (7) गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
वहीं,इस घटना सूचना मिलते ही धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ अहीरो गांव पहुंचे और सभी जख्मी बच्चों को एंबुलेंस से धोरैया अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ मेनिका ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कुर्बान की मौत हो गयी।
इसके साथ ही पुलिस ने इस्माइल के घर से बम बनाने का सामान भी बरामद किया है। मो. इस्माइल के घर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के पल भर के अंदर ही चीत्कार के साथ पूरा गांव दहल उठा। इस्माइल का पूरा घर सहित पड़ोस धुआं से भर गया। बच्चे जख्मी हालत में इधर-उधर भागने लगे। वहां पहुंची पुलिस पड़ोस की करीब आधा दर्जन महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना ले गई है।
उधर, इस घटना को लेकर एसपी ने बताया कि अहीरो गांव में बम फटने से चार बच्चे के जख्मी होने की सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बम बनाने के दौरान विस्फोट होने की आशंका है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बम फटने से गांव के चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके के बाद पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। जिस घर में धमाका हुआ वह घर सहित पड़ोस का घर भी धुआं से भर गया। धुआं खत्म हुआ तो घायल सभी बच्चे को उनके परिजन घर ले गए। उधर घटना के बाद पड़ोस के सभी गालियां खून से लाल हो गयी।