अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2023 12:41 PM
By First Bihar
PATNA : अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले जेडीयू नेता गुलाम रसूल सूल बलियावी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार झारखंड के हजारीबाग में एक सभा के दौरान उन्होंने विवादित बयान दिया है। बलियावी ने बीजेपी से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा पर निशाना साधा है। उनका कहना था कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। जिसके बाद अब इसको लेकर भाजपा के तरफ से भी इसको लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इसको केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नाराजगी जाहिर की है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि, महागठबंधन के अंदर एक से बढ़कर एक लोग बैठे हुए हैं जो सिर्फ और सिर्फ विवादित बयान देते हैं। ये लोग टुकड़े- टुकड़े गैंग से आये हुए लोग हैं। इनका काम ही उन्माद फैलाना है। ये लोग हिन्दू की पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन रामायण को लेकर वो कुछ भी नहीं बोल सकते हैं।
वहीं, बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि, महागठबंधन के नेता इसी तरह के उत्तेजनातमक बयान से लोगों को सही मुद्दों से भटकाते हैं। ये लोग अपराध और भ्रस्टचार से लोगों को भटकाने के लिए इस तरह का बयान दे रहें हैं ताकि लोग इसको लेकर उनसे सवाल न करें। इनलोगों का इस तरह का बयान जारी रहेगा।
आपकों बताते चलें कि, हजारीबाग के कर्बला मैदान में एदारा-ए-शरिया का समाज सुधार अधिवेशन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद सह जेडीयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हुए। इस दौरान बलियावी भड़काऊ भाषण देने लगे। हालांकि, उनके भाषण को सुनकर लोगों ने तालियां भी बजायी। लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ कहा जिसको लेकर अब बिहार की राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई।