ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बालू माफियाओं के निशाने पर 'खाकी', छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव,गोलियां...

बालू माफियाओं के निशाने पर 'खाकी', छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव,गोलियां भी बरसाई

15-May-2024 10:15 AM

By First Bihar

ARWAL : बिहार में बालू माफियाओं का दुःसाहस लगातार बढ़ता जा रहा है  एक बार फिर से बालू माफियाओं ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के माली घाट से अवैध बालू खनन मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। उसके बाद अब इस मामले में बालू माफिया ने पुलिस टीम पर पथराव किया है और फायरिंग भी की है। 


दरअसल, अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के माली घाट से अवैध बालू खनन मामले में पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया है। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक समेत तीन लोगों पर नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यहां पिछले कई दिनों से अवैध बालू खनन का मामला चल रहा था। इसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया तो बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी कि और पत्थरबाजी भी किया। 


वहीं, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया कि कई दिनों से अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद जैसे ही पुलिस टीम छापेमारी के लिए माली बालू घाट पहुंची तो बालू माफिया द्वारा फायरिंग की गयी। इसके साथ ही पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। जिसमें कई पुलिस वालों को मामूली चोट लगी है। 


उधर, इस मामले में  ट्रैक्टर मालिक सहित तीन लोगों पर नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है |थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही बालू खनन माफिया को गिरफ्तार किया जायेगा। किसी भी कीमत में अवैध बालू खनन बर्दाश्त नहीं की जायेगी।पुलिस टीम पर फायरिंग एवं पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही माली बालू घाट पर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई |