ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बालू को लेकर मुखिया पति की हत्या, सड़क किनारे फेंका मिला शव

बालू को लेकर मुखिया पति की हत्या, सड़क किनारे फेंका मिला शव

26-Jul-2024 08:48 AM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां एक मुखिया पति की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद मुखिया पति का शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, वारसलीगंज थानाक्षेत्र के टाटी मिरबिगहा गांव के समीप देर रात एक शव बरामद किया गया है। शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। इसके बाद शव की जब पहचान की गई तो यह मुखिया पति थे। इस घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। उसके बाद इस घटना की सुचना ग्रामीणों को दी गई। 


मृतक की पहचान नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलबीर यादव उर्फ बालो यादव के रूप में हुई है।दर्दनाक तरीके से पीटकर उसकी हत्या की गई है।परिजनों के अनुसार बालू को लेकर उनकी हत्या की गई है। जिसके पीछे सतौआ के ही रहने वाले गोरेलाल यादव और उनके पुत्र नीतीश कुमार ने ही उनकी हत्या कराई है।


मृतक के भाई ने कहा कि आज शाम 7 बजे के बाद उनके भाई को आदमपुर हाई स्कूल के पास से दो वाहनों से उठा लिया गया।जबतक वो उन्हें बचाने के लिए पहुँचे अपराधी वाहन लेकर उसे कतरीसराय रोड में लेकर फरार हो गए।इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस की टीम ने भी अपराधियों का पीछा किया मगर चकमा देककर अपराधी फरार हो गए। उसके बाद देर रात खबर आई कि वारसलीगंज पकरीबरावां रोड में उनका शव फेंक कर अपराधी फरार हो गए। वही घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुँचकर जरूरी साक्ष्यों को इकट्ठा किया है।फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।