25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Aug-2024 01:17 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कुमार की सरकार लगातार बालू के अवैध खनन पर लगाम लगाने को लेकर तत्पर नजर आती है। इतना ही नहीं इसको लेकर इनामी योजनाओं का ऐलान भी कर रही है। लेकिन बालू माफिया पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसे में ताजा मामला पटना के मनेर में लोदीपुर बाजार इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गैंगवार में नामी बदमाश करिया राय समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। हालांकि, करिया राय गोली लगने के बाद भी भागने में कामयाब रहा है।
दरअसल, इस गैंगवार की वजह बालू लदी नावों से रंगदारी वसूली को लेकर दो गुटों के बीच का झगड़ा है। हालांकि,पुलिस को इस गैंगवार में महज एक ही घायल मिल पाए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैंगवार में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटना की जगह की बारीकी से जांच की है।
बताया जाता है कि लोदीपुर ब्यापुर का दो गुट गंगा नदी में बालू लदे नावों से रंगदारी मांग रहा था। दो गुट के लोगों के रंगदारी मांगने से दोनों गैंग आमने-सामने हो गया और फिर अचानक दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। एक गुट देवनाथ उर्फ करिया राय और एक भट्ठा के मुंशी विनय कुमार को गोली मारने के लिए खदेड़ने लगा तो दोनों ने भट्ठा के एक कमरे में छुपकर जान बचाई।
उधर दूसरे गैंग ने कमरे पर बाहर से ही जमकर गोलियां दागी जिसमें विनय और करिया राय को गोली लग गई है। उसके बाद विनय ने भागकर जान बचाई जबकि करिया राय लापता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरे गैंग के भी दो लोगों को गोली लगी है जिन्हें उनके साथ ले गए। इस घटना को लेकर थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि घटना में कुछ लोग जख्मी हैं।
एक जख्मी का इलाज कराया जा रहा है जबकि लापता घायलों का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि विनय कुमार पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि सोमवार की रात गंगा के किनारे एक भट्ठा पर ये लोग पार्टी कर रहे थे कि कुछ लोग आकर गोलियां बरसाने लगे। विनय ने पुलिस को बताया है कि गोलीबारी में करिया राय को भी गोली लगी है। हालांकि पुलिस को शक है कि गोली लगने की घटना एक्सीडेंट भी हो सकती है। करिया राय बालू के गोरखधंधे में बदनाम नाम है। वह अवैध तरीके से बालू ढोने वाले नाविकों से रंगदारी वसूलता है। करिया राय का इस रंगदारी के लिए इलाके के सागर गैंग से झगड़ा चलता रहता है। करिया पर कई क्रिमिनल केस पहले से दर्ज हैं। ताजा घटना को भी करिया और सागर गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा माना जा रहा है।