राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
09-Dec-2021 11:56 AM
AURNGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां बालू के अवैध खनन मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. EOU ने गुरुवार को औरंगाबाद के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी और फिलहाल दरभंगा में आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा के चार ठिकानों पर छापेमारी की है.
इसमें पटना के गोला रोड एवं मजिस्ट्रेट कालोनी स्थित आवास, भोजपुर के मुफसिल थाना अंतर्गत रतनपुर गांव स्थित पैतृक आवास और दरभंगा के कार्यालय और आवास में तलाशी ली जा रही है. जानकारी के अनुसार छापेमारी से पहले कोर्ट से सर्च वारंट निकलवा गया है.
बता दें औरंगाबाद के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, सम्प्रति अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, दरभंगा का इस गैर कानूनी धंधे में संदिग्ध भूमिका की बात प्रकाश में आयी और उनके द्वारा आय से अधिक परिसम्पति अर्जित किये जाने के संबंध में सूचना भी प्राप्त हुई.
इसकी सत्यापन के लिए कोर्ट से सर्च वारंट निकलवा कर आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षको के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा श्री सिन्हा के पटना के गोला रोड एवं मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित आवास, भोजपुर, आरा के मुफसिल थानान्तर्गत रतनपुर ग्राम स्थित पैतृक मकान एवं दरभंगा के कार्यालय एवं आवास में तलाशी ली जा रही है.