ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बालू के अवैध कारोबार पर चला प्रशासन का डंडा, पुलिस को देख भागे...

बालू के अवैध कारोबार पर चला प्रशासन का डंडा, पुलिस को देख भागे 'बालू के चोर'

03-Mar-2020 07:36 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : रोहतास जिले में अवैध बालू कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 'बालू के चोरों' का कारनामा लगातार जारी है। इन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।


एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव पूरे लाव लश्कर के साथ डेहरी के इंद्रपुरी के पास धावा बोला। इस दौरान बालू माफिया के बीच हड़कंप मच गया । बिना चालान के बालू ले जा रहे ट्रैक्टक के ड्राइवर मौके से फरार हो गये। प्रशासन ने मौके के ट्रैक्टरों को जब्त किया है।


एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से इलाके में चल रहे इस तरह के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बालू का अवैध कारोबार रोकने के लिए प्रशासन  तत्पर हैं। बिहार सरकार के राजस्व को इस तरह से क्षति पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।