राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
28-Oct-2021 04:07 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में बालू के अवैध खनन में संलिप्त लोगों ने अचानक पुलिस पर हमला बोल दिया और जब्त की गयी बालू लदे एक ट्रैक्टर को छुड़ा कर अपने साथ ले गये। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के भगवान बिगहा की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम भगवान बिगहा घाट पहुंची थी। जहां अवैध बालू लदे एक ट्रैक्क्टर को जब्त कर उसे थाना लाया जा रहा था तभी कई लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
करीब 30 की संख्या में लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम पर हुए हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। वही भीड़ ने खनन निरीक्षक की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।