ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Dec-2022 08:19 AM
PATNA : बिहार में बालू का खनन बंद नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को बड़ी राहत देते हुए बालू खनन की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे अबतक जो बिहार में बालू संकट मंडरा रहा था वह कम होता दिख रहा है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि बालू के कीमतों में भी अब कमी आएगी।
दरअसल, बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से बालू खनन की अवधि विस्तारित करने को लेकर अपील की थी। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने ना केवल बालू खनन की अवधि विस्तारित की है बल्कि संबंधित प्राधिकार को भी इस दौरान बंदोबस्ती धारियों को आवेदन करने पर पर्यावरणीय स्वीकृति देने का निर्देश दिया है।
जानकारी हो कि, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 25 दिसंबर तक ही बालू खनन को मंजूरी दी थी। जिसके बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी कार्य विभागों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी थी कि और उन्हें आवश्यकता के अनुसार बालू का भंडारण कर लेने को कहा था। लेकिन अब इसमें राहत मिल गई है।
बता दें कि बिहार में फिलहाल इस समय सभी जिलों में बालू घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 2 महीने से 3 महीने का समय लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सुबह में बालू घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया नए सिरे से चल रही है एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक बालू खनन की अवधि विस्तारित किया है ऐसे में 25 दिसंबर के बाद प्रदेश में बालू खनन बंद नहीं होगा।