ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बालू माफिया ने थाने पर किया हमला, कई पुलिसवाले घायल

02-Aug-2023 03:23 PM

By First Bihar

SARAN: बिहार में बालू माफिया बेलगाम हो गये हैं। ताजा उदाहरण सारण में देखने को मिला है जहां बालू माफिया ने थाने पर हमला कर दिया। इस हमले में  कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। वही पुलिस की जीप को भी क्षतिग्रस्त किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने बालू माफिया के ट्रक को जब्त किया था जिसे ले जाने की कोशिश की गयी।  


परसा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात अवैध बालू लदे ट्रक को पकड़कर थाने लाई थी। इस बात की भनक बालू माफियाओं को लग गयी। जिसके बाद ट्रक को ले जाने पहुंचे बालू माफिया ने थाने पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गये है। बालू माफिया ने पुलिस पेट्रोलिंग कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में 2 महिला और 3 पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही ट्रक मालिक के ऊपर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि बालू लदे ट्रक को छुड़ाने को लेकर तू-तू मैं-मैं हुआ और पुलिस ने जब ट्रक नहीं छोड़ा तब बालू माफिया से जुड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 

सारण से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट..