ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बैलेट पेपर लेकर भाग रही पंचायत समिति सदस्य को पुलिस ने पकड़ा, रिंकू...

बैलेट पेपर लेकर भाग रही पंचायत समिति सदस्य को पुलिस ने पकड़ा, रिंकू देवी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश

04-Apr-2022 01:40 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। बेलाई के क्षेत्र संख्या 18 की पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी इस दौरान बैलेट पेपर लेकर मतदान केंद्र से भागने लगी तभी वहां मौजूद पीठासीन पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।


औरंगाबाद के 11 प्रखंड मुख्यालय पर बनाए गये मतदान केंद्रों पर वोटिंग का काम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। वही स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 4 के नबीनगर मतदान केंद्र अंतर्गत बेलाई पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 18 के पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी ने बैलेट पेपर लेकर मतदान केंद्र से बाहर जाने का प्रयास किया। 


बैलेट पेपर लेकर भागने के दौरान मौके पर उपस्थित पीठासीन पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने हिरासत में ले लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, औरंगाबाद के संज्ञान में आते ही उक्त पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। विदित है कि औरंगाबाद जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। मतदाताओं के द्वारा किसी भी प्रकार के अनुशासन हीनता पर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।