Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
22-Jun-2022 06:01 PM
By SAURABH
SITAMARHI: सीतामढी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की की अस्मत लूटने की गांव के दो दबंगों ने कोशिश की लेकिन जब लड़की ने विरोध किया तब मनचलों ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे।
दुष्कर्म में नाकाम युवक ने लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना पुपरी की है जहां पीड़िता अपने सब्जी के खेत की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान दो दरिंदे आए और युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप की कोशिश करने लगे जिसका लड़की ने विरोध किया। लड़की ने शोर मचाना शुरू किया।
जिससे गुस्साएं युवकों ने लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर शरीर में आग लगा दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। युवती के शरीर का 60% से अधिक का हिस्सा जल चुका है। युवती को आनन फानन में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। जहां युवती की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां पूर्व में ही इस दुनिया को छोड़ चुकी है।
अपनी पुत्री को सब्जी की रखवाली करने के लिए खलिहान पर छोड़कर पिता दवा लाने सीतामढ़ी गया हुआ था। इसी दौरान अमर यादव अपने एक साथी के साथ खलिहान पर पहुंचा और लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा जिसका विरोध करने पर मनचलों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आग की लपटों में जलती लड़की ने पास के तालाब में कूद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित करवाई की और आरोपी अमर यादव और उसके भाई गौरी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया।