ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

बकरीद में घर आए युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हत्यारों ने प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

बकरीद में घर आए युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हत्यारों ने प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

10-Jul-2022 09:50 PM

JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने फिर एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद घर से निकले एक युवक की बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक के प्राइवेट पार्ट भी काट डाले और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मृतक की पहचान अकबर अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक झारखंड के रमनीटांड में परिवार के साथ रहता था। रविवार को बकरीद के मौके पर वह गांव आया हुआ था। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद वह घर में खाना खाया और फिर बाइक से किसी काम के लिए निकला था। घरवाले लगातार फोन करते रहे लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था।


 कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद परेशान घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तभी पोस्टमारा पहाड़ी के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली और कुछ दूर आगे झाड़ी से उसकी लाश मिली। वही मृतक का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चकाई थाना  पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन परिजन शव देने से इनकार करने लगे।


 ग्रामीण मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग करने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों ने शव को पुलिस के हवाले किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए जमुई भेजा गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में चकाई पुलिस लगी है.