मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Jun-2023 09:57 PM
By First Bihar
PATNA: 29 जून को देशभर में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक ढंग से इस पर्व को मनाए जाने को लेकर बिहार पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। इसे लेकर आज पटना पुलिस ने टाउन डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में गांधी मैदान, पीरबहोर इलाका और कदमकुआं में फ्लैग मार्च किया।
वहीं पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरूवार को बकरीद के नमाज अदायगी की तैयारियां जिला प्रशासन और पटना पुलिस की और से की गयी है। इस त्यौहार में किसी तरह की खलल न पड़े इसको लेकर पटना के संवेदनशील इलाको में चप्पे-चप्पे पर 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही सोशल मीडिया पर पटना पुलिस अपनी पैनी निगाह बनाए रखी है। फ्लैग मार्च के दौरान पटना पुलिस ने लोगों से इस पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की है। टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने कहा है कि सामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज बृहस्पतिवार की सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी। नमाज को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वही पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बता दें कि ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। बकरीद कुर्बानी का पर्व है। नमाज के बाद कुर्बानी दी जाती है और गरीबों को भोजन कराया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हैं।