ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बकरी को बचाने के चक्कर में पति-पत्नी की गई जान, करंट लगने से...

बकरी को बचाने के चक्कर में पति-पत्नी की गई जान, करंट लगने से दोनों की हुई मौत

12-Jun-2023 03:58 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा के वेन थाना क्षेत्र के जनारो गांव में बकरी को बचाने के चक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जनारो गांव निवासी किशोरी चौहान की पत्नी गिरजा देवी बकरी को चराने के लिए खेत में गई हुई थी। इसी दौरान मोटर पंप के लिए ले जाया गया बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिरा हुआ था। जिसके संपर्क में बकरी आ गई। 


बकरी को बचाने के लिए दौड़ी गिरजा देवी भी करंट के संपर्क में आ गयी। जैसे ही इस बात की जानकारी गिरजा देवी के पति किशोरी चौहान को मिली वो भी घटनास्थल पर पहुंचे और पत्नी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे तभी वो भी करंट की चपेट आ गया और बकरी सहित पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही वेन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वेन थाने के थानाध्यक्ष ने बताया की बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गयी है।