बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
01-Jun-2024 11:35 AM
By First Bihar
PATNA : देश भर में सातवें चरण के लिए मतदान जारी है। ऐसे में इस लास्ट फेज़ में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक बिहार में 10.58% वोटिंग हुई। ऐसे में आज अंतिम चरण के मतदान करने के लिए कई राजनीतिक दिग्गज भी अपने पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं। ऐसे में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पटना में राजभवन के पास वाले बूथ पर मतदान किया। इसके अलावा लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी के साथ वोट डालने पहुंचे। इसके साथ ही नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपना मतदान किया है। उसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर में जाकर मतदान किया।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। सीएम नीतीश ने मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में वोट दिया। उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 36 पर मतदान किया। दूसरी और नालंदा विधानसभा क्षेत्र के राणा विगहा गांव में बूथ संख्या 162 पर लगभग 2:30 घंटे से ईवीएम मशीन खराब रही। हालांकि, बाद में इसे सुधार लिया गया।
मालूम हो कि, आखिरी चरण में पटना की दो लोकसभा सीटों समेत आरा, नालंदा, जहानाबाद, काराकाट, सासाराम, और बक्सर की सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां से कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मात्र 12 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में कई वीवीआईपी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज शामिल हैं। इनके अलावा लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपनी पहली जीत के लिए तीसरी बार पाटलिपुत्र से संघर्ष कर रही हैं। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पहली बार काराकाट से चुनाव मैदान में हैं।
उधर, बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में बूथ संख्या-99 पर 1130 वोट है, लेकिन सुबह से अबतक 1 वोट ही पोल्ड हो सका हैं। ग्रामीणों ने पुल के मांग को लेकर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र के मसौढ़ी स्थित सरपरसा गांव के बूथ संख्या-267 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। लोग रोड, स्कूल, पुल नहीं होने के कारण 700 से अधिक लोगों ने बहिष्कार कर दिया। लोगों को समझाने के लिए मौके पर सिटी sp पूर्वी भरत सोनी समेत अन्य कई पदाधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास में जुटे हैं।