ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / KAIMUR CRIME: बकाया पैसे मांगने पर एयरगन से मारी पेट में गोली, टेंट...

KAIMUR CRIME: बकाया पैसे मांगने पर एयरगन से मारी पेट में गोली, टेंट हाउस मालिक की हालत गंभीर

23-Sep-2024 09:11 PM

By First Bihar

KAIMUR: टेंट का बकाया पैसा मांगने पर एक युवक ने एयर गन से पेट में गोली मार दी। गोली लगने से घायल टेंट हाउस के मालिक को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी है। 


घटना कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव का है जहां टेंट का बकाया पैसा मांगने पर गांव के ही हेमंत राम ने एयरगन से साईं टेंट हाउस के मालिक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी प्रमोद प्रजापति के 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि जब प्रियांशु टेंट हाउस पर जा रहा था तभी उसकी मुलाकात गांव के मोहन राम का पुत्र हेमंत राम से हो गयी। उसे देखते ही प्रियांशु बकाया पैसे मांगने लगा। पैसे मांगे जाने से गुस्साएं हेमंत राम ने एयरगन से पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो मौके से फरार हो गया। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रियांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ और फिर पड़ोसी ने एयरगन से पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोप फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।