ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बकाया पैसे मांगने पर शरीर पर फेंका चाय से भरी केतली, बुरी तरह झुलसा दुकानदार

03-May-2023 03:33 PM

By First Bihar

PATNA: कहते हैं चोरी भी सीनाजोरी भी..यह कहावत आपने सुनी होगी। राजधानी पटना के दीघा इलाके में यही बात चरितार्थ होती दिखी। जहां चाय का बकाया पैसा मांगने पर एक शख्स ने केतली में रखे गर्म चाय को दुकानदार पर फेंक दिया। गर्म चाय शरीर पर फेंके जाने से चाय विक्रेता बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में चाय विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित दुकानदार का इलाज चल रहा है। 


मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल चाय दुकानदार की पहचान मोतिहारी निवासी कुंदन के रूप में हुई है। जो राजीव नगर इलाके में रहता है। वह घूम-घूम कर नींबू की चाय बेचा करता है। सोमवार की सुबह वह राजीव नगर में चाय बेच रहा था तभी ई-रिक्शा चलाने वाला प्रदीप उसके पास आया और चाय मांगने लगा। 


कुंदन ने कहा कि पहले बकाया पैसे दो तब चाय मिलेगी। इतना सुन प्रदीप गुस्से से लाल हो गया और गाली-गलौज करने लगा। कुंदन से चाय की भरी केतली छीन लिया और शरीर पर गर्म चाय फेंक दिया जिससे कुंदन बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में चाय विक्रेता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया वही आरोपी प्रदीप को जेल भेजा गया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान रह गये। लोगों का कहना था कि जिसका पैसा बकाया रहेगा तो वो मांगेगा ही। चाय दुकानदार की क्या गलती थी वो तो अपना बकाया पैसा ही तो मांग रहा है। जिसकी सजा ई-रिक्शावाले ने इस तरह दी। ऐसा नहीं होना चाहिए था।