बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
06-Sep-2024 12:40 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बकरी चोरी के एक मामले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। जहां भीड़ ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवक को पकड़ लिया और खुटा में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस भीड़ की पिटाई में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम भावनंदपुर गांव की है।
वहीं, इस घटना में मृतक यूवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत वार्ड 5 निवासी नरेश शाह का 24 वर्षीया पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। दुसरे घायल युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बरेपुरा वार्ड 3 निवासी नारायण पसवान 25 वर्षीया राहुल कुमार के रूप में हुई। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक आज सुबह भावनंदपुर से एक बकरी चुराकर भाग रहा था। तभी लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया।
वही दोनों चोर बकरी चुरा कर मोटरसाइकिल से भाग रहा था इस दौरान भावनंदपुर के पास अचानक उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गया। इसके बाद लोगों ने दोनों चोर को पकड़ लिया और जमकर लाठी डांटे से पिटाई कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों चोर को खूटा में बांध दिया और जमकर पिटाई करने लगा। इस पिटाई के बाद दोनों चोर को घायल अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद आनन फानन में पुलिस ने दोनों आरोपी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक का इलाज चल रहा है।
इस घटना के संबंध में आरोपी मोहित कुमार ने मरने से पहले बताया है कि अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी बकरी मोटरसाइकिल में फंस गया और लोगों ने बकरी चोरी के आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि हम दोनों लोगों से अपने आपको बेकसूर होने का लगातार रहम की गुहार लगाते रहें। लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं था और लोगों खुटा में बांधकर पिटाई कर दिया। मृतक यूवक मोहित कुमार बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था और 10 दिन पहले ही यानी जन्माष्टमी के पर्व पर मोहित अपने घर आया था।