ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / news / बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया मैसेज;...

बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया मैसेज; बदमाश बोले- ये हमारा लास्ट मैसेज, कांग्रेस छोड़ दो वरना..

08-Sep-2024 07:43 PM

By First Bihar

DESK: रेलवे की नौकरी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से कॉल कर बजरंग पूनिया को धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। धमकी मिलने के बाद पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


दरअसल, बीते 6 सितंबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी थी। दोनों ने रेलवे से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गए थे। इसी दिन पूनिया को कांग्रेस वर्किंग कमेची का अध्यक्ष बना दिया गया था।


इसके दो दिन बाद ही बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होने पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया है। जिसमें मैसेज भेजने वाले ने लिखा, “बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नहीं होगा। यह हमारा आखिरी संदेश”। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पूनिया ने बहालगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


बता दें कि तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विगेश फोगाट चर्चा में आए थे। ये खिलाड़ी किसी न किसी कारण से लगातार सुर्खियों मे बने रहे। पेरिस ओलंपिक में विगेश फोगाट गोल्ड लेने से चूक गईं। विगेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बीते बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है जबकि विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा की जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।