RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती
25-Jul-2024 12:18 PM
By First Bihar
PATNA : संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को एक बार फिर से केंद्रीय बजट पर चर्चा हो रही है। संसद के दोनों सदनों यानी राज्यसभा और लोकसभा में इस पर चर्चा शुरू हो गई है। आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और कीर्तिवर्धन सिंह संसद में दस्तावेज पेश करेंगे। वहीं लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पप्पू यादव ने बिहार के लोगों के लिए केंद्र सरकार से बड़ी मांग की।
पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर मांग की है। उन्होंने पूछा है कि क्या पूर्णिया एयरपोर्ट का शिलान्यास करके अगले 2 सालों में वहां विमान सेवा शुरु कर दी जाएगी। उसके बाद पप्पू यादव के इस सवाल पर लोकसभा स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा है, "पप्पू जी बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को बहुत कुछ दे रहे हैं.."। वहीं संसद में स्पीकर की इस बात पर सांसदों ने ठहका लगाकर हंसने लगे।
दरअसल,संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू सिंह को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। उसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के तरफ से लगातार पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की बात कही जाती है तो मुझे जानना है कि क्या अगले 2 साल में यहां से विमान सेवा शुरू हो जायेगी। उसके बाद लोकसभा स्पीकर ने कहा कि, "पप्पू जी बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को बहुत कुछ दे रहे हैं.."।
उधर, वहीं पप्पू यादव के सवाल पर जवाब देते हुए नागर विमानन मंत्री के.आर नायडू ने बताया कि पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर उनसे मुलाकात की है। अधिकारियों से भी जानकारी ली है। एयरपोर्ट के जमीन को लेकर कई परेशानियां थी जो खत्म होने वाला है। जल्द ही एयरपोर्ट निर्माण का काय शुरु हो जाएगा।