LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
19-Aug-2021 04:32 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना बेली रोड फ्लाईओवर पर दोपहर एक बजे के करीब हुई। जहां स्कॉर्पियो की बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस दौरान बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बेली रोड फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
बेली रोड फ्लाईओवर पर दोपहर एक बजे के करीब हुई इस घटना को देख लोग भी हैरान रह गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर पलट गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन रोहित कुमार और बाइक अभिनव कुमार के नाम से बताया जा रहा है।
घटना के बाद फ्लाईओवर से गुजर रहे लोग मौके पर जमा हो गये। जिसके कारण फ्लाईओवर पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
