ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi : 'बहुत बड़े बाहुबली हैं, 3-4 क्विंटल वजन है उनका,...

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi : 'बहुत बड़े बाहुबली हैं, 3-4 क्विंटल वजन है उनका, पप्पू यादव पर बृजभूषण का हमला, कहा - अगर बेकार बात बोली तो अब झेलो

01-Nov-2024 08:30 AM

By First Bihar

PATNA : पप्पू यादव आजकल लॉरेंस बिश्नोई के कारण काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच अब एक बड़े नेता का बयान इसको लेकर सामने आया है। इस नेता की बातों से पप्पू की टेंशन और अधिक हो सकती है। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा है। 


जानकारी हो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी को लेकर पप्पू यादव ने केंद्र से सुरक्षा मांगी है और इसी को लेकर बृजभूषण सिंह नाम लिए बगैर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। बृजभूषण सिंह ने बयान देते हुए कहा, 'कोई भी व्यक्ति चाहे वह बाहुबली हो, धर्मगुरु हो, नेता हो, अगर उसके वक्तव्य से समाज में विवाद होता है तो ऐसे लोगों को सरकार को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। अब यह फैशन हो गया है कि किसी बड़े आदमी को गाली दो, किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल को गाली दो और सुरक्षा मांगो।'


बृजभूषण सिंह ने पप्पू यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा, 'एक कोई बाहुबली हैं बिहार में जो हर विषय पर बोलते हैं। अब सिक्योरिटी मांग रहे हैं. बहुत बड़े बाहुबली हैं। तीन-चार कुंतल का वजन है उनका। अब मांगने लगे सुरक्षा.. क्यों बयान दिया, बिना बयान दिए आपका काम नहीं चलता है? अब कोई ईनाम घोषित कर रहा है। अब आज कोई ईनाम घोषित करेगा की हम सर काटने का 1 करोड़ या डेढ़ करोड़ देंगे। दूसरे दिन फिर... आप किसी पर भी ईनाम घोषित करने वाले होते कौन हैं? अगर दिया है तो फिर झेलो।'


मालूम हो कि कुछ समय पहले पप्‍पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्‍नोई का नेटवर्क खत्‍म कर सकते हैं। इसके बाद वह मुंबई भी गए थे हालांकि तब उनकी सलमान से मुलाकात नहीं हो सकी थी। बाद में उन्हें कथित तौर पर लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। 


बता दे कि इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था। इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे डाली। इस धमकी के बाद उन्होंने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। पप्पू यादव को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन अब व जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं।