ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बाहुबली अजय सिंह को टिकट देना जेडीयू की बड़ी भूल, वशिष्ठ नारायण सिंह...

बाहुबली अजय सिंह को टिकट देना जेडीयू की बड़ी भूल, वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा - कैंडिडेट के चयन में हुई गलती, कार्यकर्ताओं ने भी किया निराश

25-Oct-2019 11:32 AM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार उपचुनाव में मिली करारी हार से जेडीयू को झटका लगा है. जदयू ने अपनी हार स्वीकार की है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की ओर से हार पर एक बड़ा बयान सामने आया है. प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी की ओर से हुई बड़ी गलती स्वीकार की. उन्होंने कार्यकर्ताओं पर बोलते हुए कहा कि उनकी ओर से उदासीनता देखी गई. 


अजय सिंह को टिकट देना जेडीयू की बड़ी भूल
सीवान के दरौंदा विधानसभा सीट पर बाहुबली अजय सिंह को टिकट देना जेडीयू की बड़ी भूल है. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह ऊर्फ व्यास सिंह ने बाजी मारी है. कर्णजीत सिंह ऊर्फ व्यास सिंह ने 51207 वोट हासिल किया. जबकि जदयू उम्मीदवार अजय कुमार सिंह को 23895 और राजद उम्मीदवार उमेश सिंह को 20891 वोटें हासिल हुईं. दरौंदा सीट पर जेडीयू की ओर से कड़ी मेहनत की गई थी. दरौंदा सीट को लेकर रिपोर्टर के सवाल पर जवाब देते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि "पार्टी रिपोर्ट ले रही है. समीक्षा की जा रही है. कैंडिडेट के चयन और कार्यकर्ताओं में उदासीनता रही है. इसी बात की समीक्षा की जा रही है." 


हार गई जेडीयू की प्रतिष्ठा, एक सीट से करना पड़ा संतोष
विधानसभा के तीन सीटों पर हार का सामना करने वाली जेडीयू को मात्र एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा. नाथनगर में लक्ष्मीकांत मंडल और राजद की राबिया खातून के बीच कड़ा मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार ने जीत हासिल किया. जबकि सीवान की दरौंदा सीट जेडीयू की प्रतिष्ठा मानी जा रही थी. लेकिन सीवान की सांसद कविता सिंह के पति की हार ने सबको हैरान किया. जेडीयू ने यहां सबसे ज्यादा मेहनत की लेकिन फिर भी पार्टी को इस सीट पर निराशा हाथ लगी. 


जेनरल इलेक्शन में अच्छे नतीजे आएंगे
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में नतीजे खराब आते हैं. जेनरल इलेक्शन में अच्छे नतीजे आएंगे. पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी. पार्टी की ओर से हर की समीक्षा की जा रही है.