पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
16-Dec-2019 07:27 PM
PATNA : लालू परिवार के फैमिली ड्रामे से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। लालू यादव की बहू ऐश्वर्या राय ने रविवार को अपनी सास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़ी ननद मीसा भारती और पति तेज प्रताप यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले में राबड़ी देवी के तरफ से भी पुलिस कंप्लेन की गई है। राबड़ी देवी ने अपनी बहू ऐश्वर्या के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की है।
हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि राबड़ी देवी की तरफ से बहू ऐश्वर्या पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने कल लालू आवास के बाहर यह कहते हुए हंगामा किया था कि उनकी सास राबड़ी देवी ने ससुराल से धक्के देकर उन्हें बाहर निकाल दिया। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ऐश्वर्या का मेडिकल जांच कराया गया और बाद में पुलिस कंप्लेंट के बाद ऐश्वर्या अपने मायके चली गई।